चंदौसी में सीता रोड पर चोरों ने कपड़े की दुकान में जीने की छत का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी समेत 3.51 लाख रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी निकालकर ले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। तहरीर दी गई है।