चंदौसी इंस्पेक्टर सत्येंद्र पवार के ऊपर युवक ने दफ्तर में जाकर ब्लेड से हमला कर दिया। शोरशराबा होने के बाद आरोपी को अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल काबू किया। हमले की जानकारी के बाद एसपी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। रविवार दोपहर को चंदौसी कोतवाल सत्येंद्र पवार अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा। कोतवाल ने जब आने का कारण पूछा तो अचानक उसने ब्लेड से चेहरे पर हमला कर दिया। कट लगने के बाद इंस्पेक्टर लहुलूहान हो गए।