संभल कोतवाली के परिसर में पीस कमेटी के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए इनके पालन की सख्त हिदायत दी गई। एएसपी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तय है। इससे ऊंचे ताजिए नहीं निकाले जाएंगे। नाबालिग बच्चे न मोहर्रम निकाले और न अलम। ढोल बजाने को लेकर प्रतिस्पर्धा भी नहीं होनी चाहिए।