फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंदौसी में छेड़छाड़ के आरोपी को थाने के बाहर किशोरी ने जूते से पीटा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

चंदौसी में थाना कुढ़फतेहगढ़ के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी युवक को सजा देने का तरीका सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जंगल में घास लेने गई एक किशोरी ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़िता के परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। थाने पहुंचे गांव के प्रधान पुत्र और अन्य ग्रामीणों ने दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को बाहर भेज दिया। थाने के ठीक सामने पंचायत जुट गई और तुगलकी फरमान सुनाया कि आरोपी युवक को पीड़ित किशोरी से जूते खाने पड़ेंगे। इसके बाद किशोरी ने सरेआम युवक के सिर पर जूते मारे। पूरी घटना किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें