चन्दौसी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को 12वें सीआईसी कप क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पहले दिन दो मुकाबले हुए। जिसमें चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी और सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली की टीम ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। चैंपियनशिप का आयोजन बाबू बृज किशोर गुप्ता जी की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट का आरंभ विद्यालय प्रबंधक प्रेम किशोर गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार तथा टूर्नामेंट रेफरी व कोच अश्वनी शर्मा भी रहे। पहला मुकाबला मेजबान चंदौसी इंटर कॉलेज व गनेशी लाल इंटर कॉलेज ओरछी के बीच खेला गया।