चंदौसी के मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के ग्राउंड में मंगलवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टीएमयू मुरादाबाद और एसपीएस क्रिकेट एकेडमी चंदौसी के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें एसपीएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदान खेल का प्रदर्शन कर टीएमयू की टीम को 126 रन से मात देकर जीत हासिल की।