नई तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर वसंत उत्सव और आगामी त्योहारों को न मनाने के अल्टीमेटम पर एसडीएम वंदना मिश्रा सोमवार को सरायतरीन पहुंची। उनके साथ में नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह और हल्का लेखपाल संपत लाल भी थे। टीम ने सबसे पहले उस भूमि की पैमाइश की, जिस पर अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी।