फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ रही : चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ रही है। न तो गन्ने का वाजिब दाम मिल पा रहा है ओर न उनकी सुनवाई ठीक से हो पा रही है। उन्होंने किसानों को आसपा के साथ आने के लिए कहा। वह अमरोहा के जलालपुर घना में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह बातें कहीं। सोमवार को आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार दोनों कानों पर हाथ धरे बैठी है। आमजन की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को छला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि बहरों को सुनाने के लिए धमाकों की जरूरत पड़ती है। लेकिन लोकतंत्र में धमाका बड़े ही शांत तरीके से होता है। उन्होंने कहा कि नगीना में भी ऐसा ही धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धमाका ईवीएम का बटन दबाने से होता है। उन्होंने मौजूद लोगों से आसपा के साथ आने की अपील की। कहा कि आसपा का शासन आया तो प्रदेश से गुंडे को खदेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर इतना काबिल बनाओ कि कोई तुम्हारी तरफ अंगुली न उठा सके। बच्चे हर सवाल का जवाब दे सकें। कहा कि सरकार बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की मूर्ति की सुरक्षा बात तो करती है। लेकिन अपनी विचारधारा के लोगों को मूर्ति को तोड़ने से रोकने के लिए समझाने का काम नहीं करती। उन्होंने पार्टी के वालंटियरों को कहा कि लोगों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए समझाने का काम भी करें। उन्होंने कहा कि अगर आज के हालातों से आप संतुष्ट हैं तो कुछ बदलने की जरूरत नही है। लेकिन अगर हालात से संतुष्ट नही हैं तो सरकार को बदलने का काम करो। कहा कि यह सरकार एससी एसटी व पिछड़े वर्ग के समाज के लोगों के साथ नही है। हाईकोर्ट बैंच न होने से गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महापुरुषों के नाम का सम्मान करना नहीं जानती। अमरोहा का पहले नाम ज्योतिबाफुले नगर के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में उनका नाम भी हटा दिया गया। वह सोमवार को आसपा के प्रदेश संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राणा के पिताजी आंबेडकर युवक संघ के संस्थापक दिवंगत चंद्रपाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सभा का संचालन शेर सिंह बौद्ध ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य अमित कसाना, सतपाल चौधरी, राजपाल कश्यप, देवेन्द्र बैंसला आदि भी मौजूद रहे। अमरोहा में भी उनका कई जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें