फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में डीडीसी की तैनाती न होने से वादों में सुनवाई रुकी, मिल रहीं सिर्फ तारीख

संभल में उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) सुरेश चंद्र जायसवाल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए तो अब तक इस पद अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। डीडीसी के न्यायालय में 811 मामले लंबित हैं और सुनवाई नहीं हो पा रही है। वहीं बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) मातवर सिंह का स्थानांतरण उन्नाव होने के बाद से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एसडीएम न्यायिक को चार्ज मिला है लेकिन उनके न्यायालय में भी करीब 200 मामले लंबित हैं और वादकारियों एवं किसानों को तारीख ही मिल रही है। न्याय की उम्मीद लगाने वाले वादकारियों के साथ-साथ अधिवक्ता भी परेशान हैं। अधिवक्ताओं ने इन दोनों पदों पर अधिकारियों की तैनाती किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें