संभल के जुनावई में हाथरस के युवक सनी की हत्या उसकी पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी रंजीत और भाई अरुण से कराई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी उसकी लाश को संभल के जुनावाई थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द -पूरन पट्टी मार्ग पर फेंक कर भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने नेहा, अरुण और प्रेमी रंजीत को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि नेहा और रंजीत के प्रेम संबंधों में सनी बाधा बन रहा था और शराब पीकर नेहा के साथ आए दिन मारपीट करता था।