चंदौसी में रोटरी क्लब चंदौसी सिटी स्टार द्वारा आजाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में दीपावली उत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी। ग्रुप और डांडिया डांस भी आयोजित किए गए। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।