चंदौसी ब्लॉक बनियाखेड़ा के मौलागढ़ शिव मंदिर के पास जलभराव से 90 घरों के लोग परेशान हैं। खाली प्लाटों से लेकर रास्ते तक तालाब में तब्दील हो गए हैं और आने जाने के दोनों रास्ते बंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकासनगर के घरों से आ रहे पानी का निकास उनके क्षेत्र में कर दिया गया है। जिससे जलभराव की समस्या और भी विकराल हो रही है। इस संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई।