एसएम इंटर कॉलेज में 24 यूपी बटालियन मुरादाबाद के तत्वावधान में एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलग- अलग इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट शामिल रहे। एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ आनर व मार्च पास्ट कर सलामी दी। वहीं, कैडेटों को एनसीसी का महत्व, लाभ, सेना में भर्ती की प्रक्रिया सहित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।