आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने पीडीए के लोगों की इतनी उपेक्षा की है कि पीडीए वाले एकजुट हो गए हैं। वह अब बंटने वाले नहीं हैं। सांसद धर्मेंद्र यादव बबराला में सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती के साथ खडे़ हुए हैं।