चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण की जद में 50 से ज्यादा दुकान और भवन आ गए हैं। इन दुकानाें को पालिका द्वारा भी ध्वस्त कराया जा रहा है। कुछ लोग मजदूर लगाकर खुद भी इसको तोड़ रहे हैं। जिससे उनका बड़ा नुकसान होने से बच सके। हालांकि ज्यादातर दुकानें ऐसी हैं जो पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं और उनके पिछले हिस्से में बने भवन भी चपेट में आ गए हैं।