चंदौसी के मझावली स्थित शशि मदन स्कूल में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन की कुंजी है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।