फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद प्रकरण के विरोध में वकीलों में उबाल, चंदाैसी तहसील में हंगामा

गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। चंदौसी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पंद्रह मिनट न्यायालय के बाहर जाम लगा कर जोरदार नारेबाजी की और पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जहां जम कर हंगामा काटा। इस दौरान डीएम को ज्ञापन देने को लेकर अधिवक्ताओं की एसडीएम व सीओ से नोकझोंक हुई। डीएम राजेंद्र पैंसिया को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के बाद ही अधिवक्ता शांत हुए। चंदौसी बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गाजियाबाद प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सीबीआई जांच कराई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें