फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भी स्कूल पहुंचे बच्चे, छुट्टी होने पर वापस लौटे

चंदौसी शुक्रवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दोपहर तक कोहरा छाए रहने से मौसम में कंपकंपाने वाली ठंड हो गई। वहीं स्कूलों की छुट्टी होने की जानकारी नहीं होने पर तमाम बच्चे स्कूल पहुंचे और स्कूल बंद होने पर ठिठुरती ठंड में वापस लौटे। शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे का आलम ये था कि गली मोहल्लों में घरों के बाहर भी कोहरा छाया था। शहर के मुख्य मार्गों पर 10 मीटर दूर का वाहन नजर नहीं आ रहा था। वहीं मुरादाबाद-आगरा हाईवे से लेकर ग्रामीण मार्गों पर घने कोहरे के चलते वाहन रफ्तार नहीं भर पा रहे थे और लाइट जला कर रेंग-रेंग कर ही चल सके। दोपहर एक बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। वहीं जगह-जगह लोग अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। आलम ये था कि बाजारों में भी दिन भर लोगों की चहल पहल कम रही। नौकरी पेशा वाले और जरुरत पड़ने पर ही लोग घरों से निकले और अपने जरुरी कामकाज निपटा कर घर में कैद हो गए। बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग घरों में ही रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें