असमोली ब्लॉक के गांव रायाबुजुर्ग में दूसरे दिन मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद तोड़ने का काम जारी रखा। इससे पहले यहां जुमे की अंतिम नमाज अदा की गई। इसकी वजह चार दिन की अवधि की भीतर मस्जिद को ध्वस्त करना है। नमाज पढ़ने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची तब तक नमाज अदा की जा चुकी थी। यह मस्जिद तालाब की भूमि पर निर्माण कर ली गई है। इसके चलते इसको ध्वस्त किया जाना है। बृहस्पतिवार को मदरसा और मैरिज हॉल को बुलडोजर से ढा दिया गया था। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे थे।