संभल के असमोली थानाक्षेत्र के गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कई एकड़ भूमि पर बने इस निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर की चला रहे थे। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह जमीन तालाब के लिए चिन्हित है। निर्माण हटाने के लिए संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई का फैसला लिया है।