गाजियाबाद घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इसके लिए शासन प्रशासन को आश्वासन देना चाहिए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नईम कुरैशी ने कहा कि अधिवक्ता गरीबों को न्याय दिलाने के लिए अदालत में लेकर जाता है, लेकिन आज के समय में अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की है।