चंदौसी में शनिवार तड़के क्राइम ब्रांच और चंदौसी पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदायूं जनपद के बदमाश शौकीन उर्फ शानू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी 26 अक्टूबर को शनिदेव मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल था। इसके पास से एक तमंचा, बाइक और चोरी किए घंटे बरामद हुए हैं। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।