सीबीएसई इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट मंगलवार दोपहर घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। चंदौसी के एएम वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इंटर के छात्र अनिकेत मंगल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया। इसी स्कूल की छात्रा तारुषी अग्रवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट घोषित होते ही कई छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे, जहां प्रधानाचार्य ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट जानने के लिए स्कूल स्टाफ इंटरनेट पर सर्च करने में व्यस्त नजर आया।