दिल्ली के विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से भाजपाइयों में उत्साह भर दिया। भाजपाइयों ने आतिशबाजी छोड़ी और एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। फव्वारा चौक पर भाजपा नगराध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। मिठाई वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे और आतिशबाजी भी की गई। नगराध्यक्ष ने कहा कि ये जीत दिल्ली के चौतरफा विकास को सुनिश्चित करेगी।