फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल गले की चेन को सोने की समझ, दोस्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

विमल शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 05:37 PM IST

असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी मोनू श्रीवास्तव (22) की दोस्त ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी। शव को गां के नजदीक बंद ईंट भट्ठे की चिमनी में दबा दिया था। शव जल्दी गल जाए इसके लिए नमक भी डाला गया था। लेकिन पुलिस को छानबीन के दौरान शक हुआ तो दो आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने हत्या कर शव दबाने की बात स्वीकार की। साथ ही शव जहां दबाया था वहां लेकर पहुंचे। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। सीओ असमोली कुलदीप सिंह का कहना है कि आर्टिफिशियल गले की चेन को सोने की चेन समझने के चलते हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है।इसमें दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें