गुन्नौर नगर के प्रमुख चौराहों में एक नेहरू चौक के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को चौराहे पर बने 25 साल पुराने फारूक गेट को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। करीब तीन घंटे में दो जेसीबी और नगर पंचायत के 20 कर्मचारियों ने गेट का अस्तित्व समाप्त कर दिया।