संभल रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के नजदीक बाइक सवार को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इसमें अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव हाजीपुर मुबारिजपुर निवासी अनिल कुमार (28) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और जाम लगा दिया। सूचना पर गुन्नौर एसडीएम दीपक कुमार और सीओ गणेश गुप्ता भी पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यातायात सामान्य होने में भी करीब आधा घंटे का समय लगा।