रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता पढ़ाई कराने का विरोध करने पर पुलिस के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ रहा है। पुलिस की बर्बरता के विरोध में मंगलवार को संभल के शंकर चौराहे आकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संभल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लखनऊ पुलिस का पुतला फूंका।