फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 25 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी

Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2026 10:53 AM IST

सहारनपुर में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जनपद के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रतिदिन दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। हर पाली में करीब 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली के लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कई अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की गई। परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें