सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के निहालखेड़ी गांव में 38 वर्षीय महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। चेहरे और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।