फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान शुरू, शनिवार को होगी मतों की गिनती

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। वार्षिक चुनाव में ठाकुर विशंभर सिंह गुट के सामने अधिवक्ता एवं प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच गठबंधन के रूप में लड़ रहा है। चुनाव में कुल 1825 अधिवक्ता वोटर है। शाम 4 बजे तक मत डाले जाएंगे। इसके बाद शनिवार को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक मतों की गिनती की जाएगी। मतदान के लिए कुल चार बूथ बनाए गए हैं, जिनमें अधिवक्ता मत डाल सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से दीवानी कचहरी परिसर में पीएसी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस फोर्स भी मौजूद है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह एवं अन्य पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें