फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस कार्रवाई पर अंसतोष जता ग्रामीणों ने की ठोस कार्रवाई की मांग

सहारनपुर जनपद के नकुड थानाक्षेत्र के गांव छापुर स्थित शिव लक्ष्मी मंदिर मामले में ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले दो बच्चे इतना बड़ा काम अकेले नहीं कर सकते। उन्होंने तोड़फोड़ में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है। गांव छापुर व कुराली के काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। ग्राम प्रधान पति विकास चौधरी, शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, सुशील कुमार, बलेंद्र प्रधान, रोहित प्रधान आदि का कहना था कि जिस प्रकार से मंदिर के दस फीट ऊंचे रोशनदान आदि में तोड़फोड़ की गई है, यह काम अकेले 12-13 साल के दो बच्चों का नही हो सकता। इस घिनौने काम में अन्य लोग भी जरूर शामिल होंगे। उधर, सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि अभी तक की जांच में दो किशोरों के नाम सामने आए हैं। पुलिस की जांच अभी जारी है। इस घटना में जो भी लोग शामिल रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें