फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कांवड़ मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, दिन-रात हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा देहरादून रोड

शिवरात्रि नजदीक आते ही सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने अपनी चाल तेज कर दी है। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। शिवभक्त रंग-बिरंगी और आकर्षक विशाल कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। शिवरात्रि में अब कुछ ही दिन शेष रहने के कारण कांवड़ियों की संख्या और रफ्तार दोनों बढ़ गई हैं। कांवड़ मार्ग पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। शाम के समय विशाल और मनमोहक कांवड़ों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें