वाल्मीकि समाज के चुनाव में रिंकू बिरला को प्रधान चुना गया। नवनियुक्त प्रधान के सम्मान में कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर में स्वागत समारोह आयोजित किया। समाज के लोगों ने रिंकू बिरला का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई भी पहुंचे और रिंकू को सम्मानित किया।