सहारनपुर जनपद के तीतरों में सात माह बाद सफाईकर्मी की नियुक्ति होने के बाद भी महंगी में डयूटी ज्वाइन न करने पर ग्राम प्रधान की संस्तूति व डीपीआरओं के निर्देश पर सफाई कर्मी के निलम्बन की कारवाई की गई है। गंगोह ब्लाॅक के एडीओं पंचायत अनिल कीर्तज ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब सात माह पूर्व ग्राम महंगी में तैनात सफाईकर्मी की अचानक मौत हो जाने से सफाईकर्मी की जगह रिक्त हो गई थी। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर गांव में सफाईकर्मी जीतसिंह को महंगी में तैनात करके डयूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिये गये थे परंतु एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कर्मचारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बजाय दूसरे गांव में स्थानान्तरण करने के लिए राजनैतिक पहुंच का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और साथ प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर दिया। बताया कि डीपीआरओं आलोक शर्मा के आदेश पर उक्त सफाई कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाई करते हुए ग्राम प्रधान की मांग के बाद प्रशासन व शासन को निलम्बन की कारवाई किये जाने की अनुसंशा की है। वही ग्राम प्रधान अमित कोरी का कहना है कि गांव में अपने स्तर से प्राइवेट सफाई कर्मी को रखा है परंतु सफाई कार्य संतोषजनक नही हो पा रहा है, जिसके लिए प्रशासन से सरकारी सफाईकर्मी नियुक्त करने की मांग की गई थी लेकिन उसने भी अधिकारियों के आदेशों को ताक पर रखकर कार्य करने से इकांर करते हुए कहा कि गांव में ज्यादा कार्य है वह नही कर पायेगा। इनसेट- ग्राम प्रधान अमित कोरी का कहना है कि पिछले चार माह से उनकी ग्राम सभा में ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति नहीं की गई है जिस कारण तमाम विकास कार्य अधर में लटके हैं इसके संबंध में उनके द्वारा पत्राचार करके जिले के अधिकारियों को अवगत कराया गया है परंतु अभी तक भी सचिव की नियुक्ति नहीं हो पाई है।