सहारनपुर जनपद के पुवांरका में चकहरेटी में जाहरवीर गोगा म्हाडी के पास तालाब का पानी रास्ते तथा घरों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन से लगातार हो रही बरसात से तालाब लबालब हो गया। म्हाडी के रास्ते पर लगभग दो फुट तक पानी भर गया। हरि सिंह सैनी, शिव कुमार, सुभाष कश्यप, सेवाराम सैनी आदि का कहना है कि तालाब का पानी म्हाडी के मुख्य रास्ते के पास से घरों तक पहुंच गया है। बागड़ यात्रा शुरू हो चुकी है ऐसे में भक्तों को म्हाडी तक पहुंचने में दिक्कत उठानी पड़ रही है।तालाब का पानी कच्चे नाले से ढ़मोला नदी में भेजा जाता है। लोगों का कहना है पार्षद से लेकर नगर निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। पार्षद आरती का कहना है कि बरसात रुकने पर पंपिंग सेट से पानी निकल जाएगा। फिलहाल जेसीबी मशीन से कच्ची नाली की खुदाई कर दी गई है, म्हाडी के सामने की सड़क के निर्माण को भी स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ......