बेहट में वक्फ संसोधन विधेयक के विरोध में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जाते समय भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को पुलिस ने मोहल्ला खालसा स्थित उनके आवास से निकलते ही ही रोक लिया। उन्हें घर में नजरबंद किया गया है। उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उनके आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी आवाजाही बंद कर दी गई है और सड़क से लेकर आवास तक पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंजीत सिंह ने कहा, कि उन्हें रोकने की कोशिश की जा ही है, जो असंवैधानिक है। संविधान हमें अन्याय के खिलाफ बोलने की आजादी देता है। हम संविधान को हाथ में लेकर आखिरी सांस तक लड़ेंगे।