चिलकाना में गांव धोलाहेडी के देवी मंदिर में मां शाकंभरी देवी की मूर्ति स्थापना का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन, पूजन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। गुरुवार को धोलाहेडी में देवी मंदिर में मां शाकुंभरी देवी की मूर्ति के स्थापना दिवस पर पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। पूजन तथा हवन पंडित विपिन शर्मा द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि माता के विभिन्न रूप है। माता के यह सभी रूप मानव का कल्याण करते हैं। पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि मानव को सदैव माता की पूजा आराधना करते रहना चाहिए। माता की पूजा आराधना मन को शांति प्राप्त होती है तथा मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस दौरान आयोजित हवन में यजमान डॉ दीपक सैनी, अनुज सैनी, अमित सैनी, कन्हैया सैनी, श्यामलाल, मुकेश सैनी, सत्यवीर सिंह, मदन सैनी, राजेश कुमार, अमिश, सोनी, छोटू, अजय, पंकज कुमार आदि रहे। हवन पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।