फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर: जिला महिला अस्पताल और 19 सीएचसी में एमएनसीयू शुरू

जिला महिला अस्पताल के साथ ही 19 सीएचसी पर सुरक्षित प्रसव के बाद मां-बच्चे के बेहतर इलाज के लिए मदर एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) की स्थापना हो गई। इनका मंडलायुक्त अटल कुमार राय और डीएम मनीष बंसल ने उदघाटन किया। एमएनसीयू के बेड पर मां अपने शिशु की देखभाल कर सकेगी। महिला सीएमएस डॉक्टर इंद्रा सिंह ने बताया कि अभी प्रसव के बाद गंभीर नवजातों को सिक न्यू बर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कर इलाज होता है। इसमें मां को शिशुओं के साथ रहने की अनुमति नहीं होती। इससे गंभीर नवजात के इलाज के दौरान मां को शिशु से दूर रहना पड़ता था। अब एमएनसीयू में मां अपने बच्चे के साथ रह सकेगी। इससे प्रसव के बाद मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें