फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: चिलकाना में शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण की छठी का पर्व

सहारनपुर जनपद के चिलकाना में सुल्तानपुर के बाजार स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण की आरती के उपरांत उन्हें कढी-चावल तथा हलवे का भोग लगाया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में डॉक्टर हुकम सिंह, सीताराम सैनी, बसंत गुप्ता, शिवकुमार सैनी, डॉ दीपक, गौरव गुप्ता, अनिल कश्यप, नीलकमल गुप्ता, ऋषभ जैन, अमरीश कुमार आदि रहे। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर के चारजो वाले मंदिर, कंकरो वाले मंदिर तथा चिलकाना के राधा कृष्ण मंदिर एवं हनुमान मंदिर में भी भगवान श्री कृष्ण की छठी का पर्व मनाया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम पटनी, पटना, अहाड़ी, बरथाकायस्थ में भी श्री कृष्ण की छठी का पर्व मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें