फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: शाकंभरी में भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दुकानों में घुसा पानी; हाईवे पर जलभराव से कई गांवों का संपर्क कटा

शिवालिक पहाड़ियों में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। भूरादेव मंदिर के पास शाकंभरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का पानी किनारे लगी खिलौनों की दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। बारिश के बाद मिर्जापुर क्षेत्र की कई बरसाती नदियों ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया। शाहपुर गाड़ा, पाडली और नौगांवा समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया। बरसाती नदी का पानी दोबारा सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ। आसपास के गांवों में भी पानी घुसने से कई स्थानों पर संपर्क प्रभावित हो गया। गांव जाटोंवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज को जाने वाले पुल के पास भी पानी भर गया। गांगरोह नदी के ऊपर बने पुल के पाइप में कचरा फंसने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हुआ। इससे असगरपुर और महमूदपुर गांवों के कई हिस्सों में पानी घुस गया। किसानों के खेतों के साथ आम और लीची के बाग भी जलमग्न हो गए। बारिश और जलभराव की सूचना मिलने पर एसडीएम विकास पांडे और तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें