बेहट में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने व रामलीलाओं में डांस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम मानवेंद्र सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि मीट की दुकानें खुली रहने से उनकी उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए प्रशासन से मांग है कि नवरात्रों के दौरान मीट की सभी दुकानें बंद कराई जाएं।