फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का सहारनपुर दौरा: ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल शुरू

सहारनपुर में गणेशपुर में एलिवेटेड काॅरिडोर पर प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सुबह सात बजे से ही कार्यकर्ता ढोल नगाडों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। प्रधानमंत्री काॅरिडोर की एक लेन से गुजरेंगे। उसके दूसरी तरफ देहरादून से आने वाली लेन में बनाए गए सांस्कृतिक पंडालों में बच्चों ने रिहर्सल शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मेटल डिक्टेक्टर की सुरक्षा जांच के बाद पुष्प वर्षा में शामिल होने वाले ग्रामीणों और भाजपाईयों को कतार से खड़ा किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने वालो में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी दिख रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें