सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है, वोटों की चोरी खुलेआम हो रही है और ऐसे समय में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को हरी झंडी दी जा रही है। मसूद ने कहा-हमारी बहनों का सिंदूर उजड़ गया, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, और इन्हें क्रिकेट खेलना है। सिर्फ क्रिकेट से पैसा कमाना है। यह कैसी देशभक्ति है?