फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी में लकड़ी बेचकर लाैट रहे ट्रैक्टर ट्राॅली चालक से एक लाख 30 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ गांव टिडौली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रेक्टर चालक को आतंकित करते हुए एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गये। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव नवाजपुर निवासी जमशैद पुत्र अख्तर ने बताया कि रविवार रात वह यमुनानगर लक्कड़ मंडी में पोपुलर बेचकर ट्रेक्टर-ट्राली लेकर अपने गांव जा रहा था। रात करीब एक बजे जैसे ही वह अंबेहटा क्षेत्र में गांव टिडौली के पास पहुंचा तो पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश ट्राली में चढ़ गया और ट्रेक्टर पर उसके पास आकर कनपटी तमंचा रख दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें