एकअप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो रही है। इसके तहत ठेकों पर शराब की बिक्री होगी। स्टॉक खत्म करने को लेकर ठेकों पर शराब के शौकीनों की भीड़ लगी रही। सहारनपुर में कई ठेकों पर एक बोतल के साथ एक मुफ्त में दी गई। कुछ पर 100 रुपये तक की छूट मिली। इस बीच कोई हाथ में बोतल लिए तो कोई पूरी पेटी लिए नजर आया। सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की है। पिछले दिनों जनमंच प्रेक्षागृह में ई-लॉटरी के माध्यम से शराब व भांग की दुकानों का आवंटन किया था।