फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर पुलिस लाइन में पक्षों के बीच मारपीट, ईंट भी फेंकी, महिला थाने आए थे ससुराल व मायके पक्ष के लोग

सहारनपुर पुलिस लाइन में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। साथ ही ईंट भी फेंकी गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों को बामुश्किल छुड़ाया। दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, शनिवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में पति आकिल और तस्लीम को काउसिलिंग के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से थप्पड़बाजी, लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट में एक बुजुर्ग महिला को भी चोट आई। तभी पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाना सदर बाजार ले गए। पुलिस ने बताया कि गांव पडौली की रहने वाली तस्लीम ने अपने पति आकिल पर दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी थी। उधर, महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर का कहना है कि दोनों ही पक्षों की शनिवार को कोई तारीख नहीं थी। दोनों को 20 सितंबर को बुलाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें