फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: पानी में बहे दोनों बच्चों के शव बरामद, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

देवबंद के बचीटी गांव में खाले के पानी में बहे अरशद के पुत्र अजीम (7) और शाहरुख के पुत्र वाजिद (8) के शव खाले से बरामद हो गए है। एनडीआरएफ की गोताखोर टीम रात भर पानी में बहे लापता बच्चों की तलाश में जुटी रही। सुबह 9:30 बजे दोनों बच्चों के शव खाले से बरामद कर लिए गए। पुलिस का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे हैं वहीं एसडीएम युवराज सिंह का कहना है कि मृतक बच्चों के परिजनों को सहायता राशि तभी उपलब्ध हो पाएगी, जब वह बच्चों का पोस्टमार्टम कराएंगे। लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं है। फिर भी परिजनों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें