फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में ड्रग लाइसेंस जारी होने में देरी, फार्मासिस्टों को हो रही परेशानी

सहारनपुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने छह सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ड्रग लाइसेंस देरी से जारी किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से फार्मासिस्टों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन से जुड़े फार्मासिस्ट कलक्ट्रेट पहुंचे। पश्चिमांचल अध्यक्ष रजत सैनी, महासचिव अक्षय मिठारिया ने बताया कि ड्रग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। तीन दिन में समाधान किया जाए। निरस्त होने वाले लाइसेंस की जांच हो, ताकि पता चल सके कि वह किस वजह से निरस्त किया गया। जो ड्रग लाइसेंस के 41 आवेदन स्वीकार किए गए हैं, उनमें से 20 आवेदनों पर साक्ष्य के रूप में प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र लगे हुए हैं, जो आवेदन निरस्त किए गए हैं, उनको प्रधान के प्रमाण पत्र के आधार पर क्यों जारी नहीं किए गए। इसके अलावा उन्होंने औषधि निरीक्षक पर भी निरीक्षण के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाया। उनका व्यवहार ठीक नहीं है। लाइसेंस के नाम पर अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा फार्मासिस्टों से वसूली न किया जाए। इस दौरान संदीप सैनी, विनायक, रोहित, आरिफ, मोहम्मद फरमान, नरेंद्र गौतम आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें