फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दिन दहाड़े बाइक सवारों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। छुटमलपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र की कलसिया रोड पर प्राथमिक स्कूल को जाने वाले रास्ते के सामने रविवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने कुछ युवकों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। चार से पांच राउंड गोलियां चली। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है जिसने पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस ने 315 बोर के कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है। फायरिंग करने वाले युवक ओर जिन पर फायरिंग हुई वह रसूलपुर कलां और गेल्हेवाला गांव के एक ही बिरादरी के बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दो दिन पहले एक शादी समारोह में किसी युवती पर कमेंटबाजी को लेकर फायरिंग की गई है। पुलिस ने बताया कि मौके से जिन युवकों को हिरासत में लिया गया है उन पर फायरिंग की गई है जिन्होंने गोली चलाई वह भागने में सफल रहे। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें